Saturday, June 28, 2025

एंटी करप्शन सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी जंग

 



उत्सव भारद्वाज

नित्य संदेश, मेरठएंटी करप्शन सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के केंद्रीय कार्यालय पर सोशल जस्टिस सेमिनार (सामाजिक न्याय गोष्ठी) का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों ने अपनी टीम व समाज को कानूनी जानकारी दी और संस्था के कानून व कार्यों से अवगत कराया।


ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमडी जमा चौधरी ने बताया कि हमारा संकल्प अपराध मुक्त भारत है। समाज में फैली हुई कुरीतियों को खत्म करना हमारा अहम कर्तव्य है। कार्यालय पर पूरी टीम ने भ्रष्टाचार व अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए हुंकार भरी है। उन्होंने बताया कि सभी देशवासी  ऑर्गेनाइजेशन में जुड़े और देश सेवा कार्य करने का सुनहरा अवसर प्राप्त करें, ताकि हम समाज के हर पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिला सकें।

No comments:

Post a Comment