विकासदीप त्यागी को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया, बांटी मिठाई
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं0 सुनील शर्मा व मेरठ मण्डल अध्यक्ष ऋषिराज सिंह सहित अन्य सदस्यों ने दी बधाई
नित्य संदेश ब्यूरो
हापुड़। विश्व हिन्दु महासंघ किसान मोर्चा के सदस्यों ने हापुड के सिम्भावली में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दु महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा ने की व मंच का संचालन मेरठ मण्डल अध्यक्ष ऋषिराज सिंह जादौन ने किया।
बैठक में जनपद मेरठ के गंगानगर निवासी विकासदीप त्यागी को सर्वसम्मति से विश्व हिन्दु महासंघ भारत किसान मोर्चा मे जिलाध्यक्ष घोषित किया। उनके मनोनयन पर सभी पदाधिकारियो व सदस्यो ने हर्ष व्यक्त किया। विश्व हिन्दु महासंघ किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा ने विकासदीप त्यागी को नियुक्ति पत्र सौंपते हुये हार्दिक बधाई दी। उन्होंंने कहा कि हमें पूर्ण आशा व विश्वास है कि विकासदीप त्यागी हिन्दु हित में कार्य करते हुए विश्व हिन्दु महासंघ के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे। वहीं मेरठ जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर विकासदीप त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए अश्वासन दिया कि वे सदैव ही महासंघ के नियमों का पालन करते हुए हिन्दु हित में कार्य करते हुए संघ की गरिमा को बनाये रखेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार, सन्जू प्रजापति पउप्र अध्यक्ष, , ऋषिराज मंण्डल अध्यक्ष मेरठ, अभय त्यागी, हुकुम सिंह,संजीव सूद जिला, विकास कुमार, लक्की शर्मा, जीतू लोधी, पं0 धीरज शर्मा, हिमांशु त्यागी, ललित लोधी, राजकिशोर त्यागी, कृष्ण मोहन सिंह तोमर, अजय राघव, रविन्द्र त्यागी, गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment