Sunday, June 22, 2025

सुभारती डिफेंस एकेडमी के छात्रों ने रचा इतिहास, लेफ्टिनेंट बने

 


अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। सुभारती डिफेंस एकेडमी के दो छात्र लेफ्टिनेंट अखिल त्यागी और लेफ्टिनेंट हर्ष चौधरी ने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से पास आउट होकर लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया है।


इन दोनों अधिकारियों ने अपने 3 साल के कठोर प्रशिक्षण को एनडीए खड़कवासला (पुणे) में पूरा किया और फिर आईएमए देहरादून में एक साल का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके अलावा, सुभारती डिफेंस अकादमी की छात्रा कैडेट अवनि ने एनडीए 154 कोर्स में महिला वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 21 हासिल कर एनडीए में शामिल हो गई है। सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने तीनों छात्रों की उपलब्धि पर बधाई देते हुए देश सेवा करने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। 


कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी ने बताया कि लेफ्टिनेंट अखिल त्यागी और लेफ्टिनेंट हर्ष चौधरी एवं अवनि ने अनुशासन के साथ कठिन परिश्रम कर  सफलता प्राप्त की है। कर्नल त्यागी ने बताया कि अब तक सुभारती डिफेंस एकेडमी के 9 छात्र सेना में ऑफिसर बनकर देश सेवा में लगे है। इसके अलावा 100 से अधिक विद्यार्थी अग्निवीर और 15 विद्यार्थी उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है।

No comments:

Post a Comment