शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। नग्न अवस्था में उसका शव थाना लालकुर्ती क्षेत्र के कंपनी बाग स्थित खंडहर में पड़ा मिला। शव सड़ी गली अवस्था में था। बदबू उठने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश के ऊपर कपड़ा डाला। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिटी
आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को
दी। लालकुर्ती इंस्पेक्टर मय टीम के मौके पर पहुंचे, शव सड़ी गली अवस्था में था और
बदबू आ रही थी। पुलिसकर्मियों मास्क लगाया, तब जाकर महिला के पास पहुंचे और उसके
ऊपर कपड़ा डाला। चेहरा खून से लहूलुहान था, सिर पर चोट का निशान था, ऐसा लग रहा था
जैसे किसी ने सिर पर प्रहार करके उसकी हत्या की। शव के आस-पास काफी खून था। काफी
मक्खियां भिनभिना रही थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया है।
शव के पास
पड़े थे कपड़े और चप्पल
एसपी सिटी ने
बताया कि महिला ने सफेद धातु के कड़े पहन रखे थे। शव के पास जरीदार सलवार और शूट
पड़ा हुआ था। दुपट्टा और लाल रंग की रबड़ की चप्पल उल्टी पड़ी हुई थी। लैदर का एक
बैग जो लैपटॉप का था, वह भी पड़ा हुआ मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।
छानबीन की जा रही है, जल्द ही महिला की शिनाख्त कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment