Breaking

Your Ads Here

Monday, May 26, 2025

भगवान को पांडुकशिला पर विराजमान कर किया अभिषेक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आनंदपुरी स्थित दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भगवान शांतिनाथ का निर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक किया गया। शांति धारा का सौभाग्य चैतन्य जैन एवं सुनील प्रवक्ता को प्राप्त हुआ।


देव शास्त्र गुरु भगवान शांतिनाथ भगवान महावीर की पूजा की गई। निर्वाण कांड पढ़कर 16 किलो का लाडू चैतन्य जैन द्वारा चढ़ाया गया, सभी भक्तों ने मिलकर 41 किलो के लाडू चढ़ाए। उसके पश्चात शांति विधान किया गया। भगवान के समक्ष 120 अर्घ चढ़ाए गए। शाम को भगवान शांतिनाथ की सामूहिक आरती की गई। 48 स्वर्णमयी दीपकों से भक्तांबर का पाठ किया गया। भगवान आदिनाथ से शांतिनाथ के समय तक बीच में कुछ समय के लिए धर्म प्रभावना कार्य रुका, लेकिन शांतिनाथ भगवान के बाद आज तक धर्म की प्रभावना निरंतर चल रही है। सभी धार्मिक क्रियाएं अरुण जैन द्वारा संपन्न कराई गई। सभी क्रियाओं में अतुल जैन, अरुण जैन, राजीव जैन, अचल जैन, विनय जैन, सुनील जैन का विशेष सहयोग रहा। सभी श्रावक-श्राविकाओं तथा बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ लाडू चढ़ाने में हिस्सा लिया।


मुनी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया, आचार्य श्री वसु नंदी अपने सघं के साथ मंगलवार प्रातः 7:30 बजे महावीर जयंती भवन पहुंचेंगे। बुधवार को असोड़ा हाउस स्थित जैन मंदिर में प्रवेश होगा। एक से 6 जून तक हस्तिनापुर में पंचकल्याणक एवं विश्व शांति महायज्ञ आचार्य श्री वासु नंदी के साथ सानिध्य में संपन्न होगा, जिसमें उनके साथ 21 पीछिया हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here