Breaking

Your Ads Here

Sunday, May 25, 2025

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सरधना के जुल्हेड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कामनी के रूप में हुई है। वह मुरादनगर के बहादुरपुर गांव निवासी देशबंधु की पुत्री थी।

कामनी की शादी तीन साल पहले जुल्हैड़ा गांव के संदीप से हुई थी। रविवार को उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे। इसी कारण उनकी बेटी का उत्पीड्रन किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सीओ संजय कुमार जायसवाल थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। वहीं, थाना पुलिस आरोपी पति व सास समेत कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

इस संबंध में सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here