Wednesday, May 14, 2025

सुभारती इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने बनाई मोनोव्हील इलेक्ट्रिक साइकिल और रेंजर इलेक्ट्रिक साइकिल


 

अनम शेरवानी 
नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी संकाय के विद्यार्थियों ने नवाचार की मिसाल पेश करते हुए अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक साइकिलों का निर्माण किया है। यह प्रोजेक्ट छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ ऐसी महिलाएं जो साइकिल व स्कूटी नहीं चलाना जानती है, उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए मोनोव्हील इलेक्ट्रिक साइकिल और रेंजर इलेक्ट्रिक साइकिल को विकसित किया है।

विद्यार्थियों द्वारा निर्मित मोनोव्हील इलेक्ट्रिक साइकिल और रेंजर इलेक्ट्रिक साइकिल का उद्घाटन मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तकनीक की सहायता से जीवन को सुगम बनाने की दिशा में यह नवाचार गौरवपूर्ण कदम है। इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय के डीन डॉ मनोज कपिल ने इलेक्ट्रिक मोनोव्हील के बारे में बताया कि यह उन गृहणियों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो साइकिल और स्कूटी चलाना नहीं जानती हैं। यह प्रोजेक्ट रोहित, रत्नेश, ऋषि, विकास, निक्कू, सत्यम, प्रिंस, किशन, सतीश, संदीप, दीक्षा, ऋषिकेश इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा इंजीनियर अजय कुमार सहायक प्रोफेसर संजीव कुमार के मार्गदर्शन में बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment