कार्य ही पूजा है, के संदेश के साथ नव नियुक्त कर्मचारियों को मिला संस्थागत मार्गदर्शन
अनम शेरवानी
नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में नव नियुक्त गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए कर्मचारियों को विश्वविद्यालय की कार्यशैली, संस्कृति, मूल्यों और प्रशासनिक ढांचे से परिचित कराना रहा।
प्रो. (डॉ) आर.के. घई, निदेशक- मानव संसाधन विकास केंद्र, संकायाध्यक्ष प्रबंधन एवं वाणिज्य संकाय ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कार्य ही पूजा है, के भाव को केंद्र में रखते हुए कहा कि समर्पण अनुशासन और ईमानदारी से किया गया हर कार्य राष्ट्र सेवा के समकक्ष होता है। उन्होंने कर्मचारियों से संस्थान की गौरवशाली परंपराओं से जुड़कर उसकी प्रगति में भागीदार बनने का आह्वान किया। इसके पश्चात दीपक गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय ने विश्वविद्यालय के मूलभूत सिद्धांतों एवं मूल्यों, लक्ष्य, सर्वोत्तम प्रथाओं और विशिष्टताओं, संगठनात्मक आदेश श्रृंखला तथा कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. डॉली वैश, सहायक प्राध्यापक - प्रबंधन एवं वाणिज्य संकाय द्वारा अत्यंत प्रभावशाली और सशक्त रूप में किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. गौरव कुमार शर्मा, सह.प्राध्यापक का भी विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में अपने विश्वविद्यालय को जाने शीर्षक से विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत सभी नव नियुक्त कर्मचारियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों, पुस्तकालयों, प्रयोगशालाओं, छात्रावासों और प्रशासनिक कार्यालयों का भ्रमण कराया गया। यह सत्र कर्मचारियों को विश्वविद्यालय की भौतिक संरचनाए संसाधनों और कार्य संस्कृति से सीधे तौर पर जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा। इस प्रेरणास्पद आयोजन ने सभी प्रतिभागियों में नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और संस्थागत जुड़ाव की भावना का संचार किया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति से ओतप्रोत उद्घोष जय हिंद, जय सुभारती के साथ हुआ।
No comments:
Post a Comment