Friday, May 2, 2025

गंगनहर में लोगों ने देखा महिला का बहता हुआ शव

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। दौराला गंगनहर में एक अज्ञात शव बहता हुआ दिखा। इस दौरान पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव पीछे से बहता हुआ आ रहा था। कुछ लोगों ने इसे महिला का शव होने की आशंका जताई।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की तलाश के लिए गोताखोरों को भी बुलाया, लेकिन शव का कोई पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों के अनुसार, शव सरधना थाना क्षेत्र की सलावा, अटेरना और दौराला पुल की चौकी को पार करते हुए गंगनहर से बह गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने पुष्टि की कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि गोताखोरों की मदद से तलाश की गई, लेकिन शव का पता नहीं चल सका।

No comments:

Post a Comment