Saturday, May 31, 2025

एक्ट्रेस गरिमा अग्रवाल की मूवी 'लव करूं या शादी' को दर्शकों ने सराहा


नित्य संदेश ब्यूरो 
मुंबई। एक विशेष स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस गरिमा अग्रवाल की फिल्म 'लव करूं या शादी' को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। इस अवसर पर फेमस एक्टर बृज गोपाल, डायरेक्टर सचिंद्र शर्मा और दुबई से आए पारिवारिक मित्र संजय राघव उपस्थित थे।

फिल्म की सराहना करते हुए बृज गोपाल ने गरिमा अग्रवाल के अभिनय की तारीफ की और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सचिंद्र शर्मा ने फिल्म के संदेश को रेखांकित करते हुए कहा कि यह फिल्म युवा पीढ़ी के लिए एक अच्छा सबक है, जो जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालती है। दर्शकों ने फिल्म को खूब सराहा और गरिमा अग्रवाल के अभिनय की प्रशंसा की। फिल्न के डायरेक्टर जयप्रकाश को बधाई दी, सभी एक्टर्स ने फिल्म में अपने किरदार को बख़ूबी निभाया है।

No comments:

Post a Comment