Monday, May 19, 2025

वंदे मातरम गाकर अमर ज्योति पदयात्रा का शुभारंभ किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर के नेतृत्व में इंदिरा चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम गाकर अमर ज्योति पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर आदि नेताओं ने झंडी दिखाकर किया।


पदयात्रा का नेत्तृव सेवादल जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर ने किया। उपस्थिति कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर इन्द्रा जी को नमन किया। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने पदयात्रियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पदयात्रा में जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को सादुवाद है कि वे कांग्रेस की उच्च परम्पराओं को आज बहुत निरवाह कर रहे है, पद यात्रा व उपवास कांग्रेस के मूल सिद्धांतों में शामिल है। सेवादल अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अपना बलिदान देकर देश में लोकतंत्र की नीव को मजबूत किया है। पदयात्रा करने वालों में नईम राणा, अनिल प्रेमी, सुशील सैनी (पूर्व पार्षद), इकराम चौधरी (पार्षद), सरताज चौधरी, महरुद्दीन चौधरी, राहत अली, प्रवीण जाटव, फुरकान अंसारी, अमरोश कुमार, मुस्तकीम, पवन थापा, जगदीश माथुर, अथर अली, आरिफ राजपूत, यासीन अंसारी, राकेश कुमार आदि शामिल रहे।


इंद्रा चौक से आरंभ हुई यात्रा

यात्रा इन्द्रा चौक से आरम्भ होकर बुढ़ाना गेट, खैर नगर, चौराहा, छतरी वाला पीर, अहमद रोड, प्यारेलाल अस्पताल, घंटाघर, मेनका सिनेमा, रेलवे रोड चौराहा, ईदगाहा चौराहा, मेट्रो प्लाजा, पुरानी दिल्ली चुंगी, ईरा माल, माधवपुरम चौराहा, शॉपिंक्स माल, रिठानी, परतापुर होते मोदी नगर, शाहदरा होते हुए नई दिल्ली होते हुए वीर भूमि राजीव की समाधि पर 21 मई को सम्पन्न होगी।

No comments:

Post a Comment