Tuesday, May 27, 2025

सुभारती विवि को एजूकेशन टेक समिट में मिला उत्कृष्ट संस्थान का सम्मान

 


अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय को नई दिल्ली स्थित ताज पैलेस में आयोजित एजूकेशन टेक समिट में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने उत्कृष्ट संस्थान का सम्मान देकर सम्मानित किया। यह प्रतिष्ठित सम्मान विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल को राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने प्रदान कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में सुभारती विश्वविद्यालय की उल्लेखनीय प्रगति और योगदान की प्रशंसा की। सुभारती विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक उपयोग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किया है, जिसे इस सम्मान से भी मान्यता मिली है। कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने आयोजकों को आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तकनीक ने हमारे जीवन को सुगम बनाया है, लेकिन हमें पूर्ण रूप से तकनीक पर निर्भर नहीं होना चाहिए। अपने मस्तिष्क की रचनात्मकता को भी बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी को अवगत कराया कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के भाव से अपने विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन कर उन्हें राष्ट्रहित में योगदान देने हेतु प्रेरित कर रहा है।

No comments:

Post a Comment