Saturday, May 31, 2025

नूर नगर चौराहे पर होंगी अहिल्याबाई होल्कर मूर्ति की स्थापना तथा रखा जाएगा पार्क का नाम

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर अहिल्याबाई होल्कर समाज उत्थान समिति एवं अखिल भारतीय पाल महासभा मेरठ के द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन सुभाष चंद्र बोस परीक्षा ग्रह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विजयपाल सिंह तोमर (पूर्व राज्यसभा सांसद), दिनेश खटीक (मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार), धर्मेंद्र भारद्वाज (एमएलसी उत्तर प्रदेश), यशवीर सिंह (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री), हरवीर पाल (क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृपाल सिंह पाल ने की तथा कार्यक्रम का संचालन रूपेश कुमार पाल द्वारा किया गया। 


कार्यक्रम में पाल समाज के बच्चों द्वारा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई तथा जादूगर सुरेंद्र पाल द्वारा अपने जादू से अतिथियों तथा श्रोताओं का मनोरंजन किया।
विजयपुर पाल सिंह तोमर द्वारा दिव्या अहिल्याबाई के नाम से भारत सरकार द्वारा ₹300 का सिक्का जारी करने की जानकारी दी तथा तथा भारत के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूरे देश में देवी अहिल्याबाई होलकर के कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए उनको धन्यवाद दिया। राजेंद्र अग्रवाल द्वारा देवी अहिल्याबाई द्वारा अपने शासनकाल में जनमानस के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी तथा उनके बताएं मार्ग पर चलने के लिए आवाहन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सोमेंद्र तोमर द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम से उनकी विधानसभा में नूर नगर लिसाड़ी मार्ग पर पड़ने वाले चौराहे पर मूर्ति स्थापना तथा उनके नाम पर पार्क का नाम रखने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में वह जनपद मेरठ में निवास कर रहे पाल समाज ने बड़ी संख्या में शिरकत की तथा युवाओं ने पूरे जोश के साथ रैली के माध्यम से विचार गोष्ठी तक पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

हरवीर सिंह पाल ने देवी अहिल्याबाई होलकर का जीवन परिचय देते हुए सभी को बधाई दी तथा सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के संयोजक बॉबी पाल द्वारा उनके सहयोगी साथियों का धन्यवाद करते हुए अतिथियों एवं जनता को धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment