Tuesday, May 20, 2025

मेरठ से गाजियाबाद पहुंची अमर ज्योति पदयात्रा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया, अमर ज्योति पदयात्रा मेरठ से चलकर राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद पर पहुंच गई। रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को पदयात्रा प्रारंभ की।

गाजियाबाद राज नगर एक्सटेंशन पर कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने सभी पद यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के बाद पुनः पदयात्रा राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद से दिल्ली के लिए रवाना हुई। विनोद सोनकर ने बताया, हिंडन नदी के पास इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण करने के बाद स्वर्गीय राजीव गांधी अमर ज्योति पदयात्रा लेकर दिल्ली के लिए पुनः प्रस्थान किया।

विनोद सोनकर ने बताया कि राजीव गांधी का बलिदान देश के लिए सबसे बड़ी क्षती है, क्योंकि वह कंप्यूटर क्रांति के जनक थे। सेवा, समर्पण और संकल्प की यह यात्रा सदा स्मरणीय रहेगी। इस मौके पर नेम राणा, अनिल प्रेमी, पवन थापा, अजहर भारती, सरताज चौधरी, राहत अली, मुस्तकीम, पूर्व पार्षद सुशील सैनी, पार्षद इकराम चौधरी, चौधरी महरुद्दीन, जगदीश माथुर, अत्ताउल्लाह, फुरकान अंसारी, प्रवीण कुमार, सुकरामपाल यादव, आरिफ राजपूत, सुरेश दौसा आदि शामिल है।

No comments:

Post a Comment