Friday, May 30, 2025

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह व नारी निकेतन का किया निरीक्षण

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ जिला न्यायाधीश संजीव पांडे, जिलाधिकारी डा. वीके सिंह द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह व राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।


जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों से वार्ता करते हु उनसे खान-पान, दवाई, पेशी आदि विषयों पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वहां आईसोलेशन वार्ड, बैरक आदि का निरीक्षण किया। सूरजकुंड बालगृह पर जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने बच्चों से वार्ता करते हु उनसे खान-पान, पढाई, दवाई आदि विषयों पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को वस्त्र वितरित कि। शिशु सदन, क्लास रूम, चाईल्ड रूम, किचन को देखा व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दि 

जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों से वार्ता करते हु उनसे खान-पान, पढाई आदि विषयों पर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह तथा नारी निकेतन का स्टॉफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment