Saturday, May 17, 2025

मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस कर रही जांच

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। रोहटा क्षेत्र स्थित एक भट्टे पर मजदूरी करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सलाहापुर क्षेत्र में हुई।

थाना क्षेत्र के गांव सलाहापुर में नहर के पास ईंट भट्टा है। जिस पर संभल निवासी श्याम परिवार सहित मजदूरी करता है। शनिवार को श्याम के पुत्र अरविंद का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर थाना प्रभारी नीरज बघेल मय फोर्स घटनास्थ्ल पहुंचे। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी में सामने आया कि मृतक अरविंद शराब का आदी था। कई दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता श्याम पाल ने बताया कि उनका बेटा हमेशा उनके साथ रहता था। वह कभी-कभी शराब पी लेता था। परिवार में किसी से कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ था। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

No comments:

Post a Comment