Friday, May 16, 2025

महिलाएं घर चलाने से लेकर फाइटर प्लेन चलाने में सक्षम: विजया राहटकर

 


सुभारती विवि में हुआ लिंग संवेदनशीलता एवं पॉश जागरूकता कार्यशाला का आयोजन


अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग एवं युवा मंथन के संयुक्त तत्वावधान में लिंग संवेदनशीलता एवं पॉश जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के आईपीआर सेल, महिला सशक्तिकरण समिति, लिंग संवेदनशीलता सेल, लिंग समानता और समान अवसर सेल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ सत्यजीत रे प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर, सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल, विश्वविद्यालय महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. अंजलि खरे, महिला आयोग के निजी सचिव राम अवतार सिंह, युवा मंथन के निदेशक नितिन अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने कार्यशाला से ज्ञान अर्जित कर महिलाओं को सशक्त बनाने में जागरूकता प्राप्त करने की बात कहीं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने सुभारती विश्वविद्यालय परिसर से राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा देशभर में चलाए जाने वाले कैंपस कॉलिंग अभियान का शुभारंभ किया गया। देशभर के एक हजार विश्वविद्यालयों व कॉलेज में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर चलाने से लेकर फाइटर प्लेन चलाने में सक्षम हैं। शिक्षित महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर देश को सशक्त करने में भूमिका निभा रही है।



विश्वविद्यालय आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. रीना विश्नोई ने पॉश अधिनियम का परिचय दिया। मंच का संचालन डॉ. सीमा शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक आईपीआर सेल से डॉ. निशा राणा रही। धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. अंजलि खरे ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला सशक्तिकरण समिति के सदस्य डॉ. राखी झा, डॉ. निशा सिंह, डॉ. मंजू अधिकारी, डॉ. पिंटू मिश्रा, डॉ. सोकिन्द्र कुमार, डॉ. संगीता, लिंग संवेदीकरण सेल के सदस्यों का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment