Friday, May 30, 2025

साढ़े 6 लाख रुपए न देने पड़े कपड़ा व्यापारी को मार दी गोली, 4 नामजद, आरोपी फरार


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। लेन देन के विवाद में कपड़ा व्यापारी को गोली मार दी गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना क्रम के मुताबिक, रशीद नगर निवासी नसीम (35) पुत्र युनूस ने फतेहउल्लापुर निवासी इमरान व रशीद नगर निवासी आसिफ व साजिद के साथ मिलकर पिलाई - माईका का कारोबार किया था। कुछ दिन पहले नसीम ने उनसे पार्टनरशिप खत्म कर ली। हिसाब किताब के बाद इमरान पर पांच लाख तथा आसिफ और साजिद पर 70-70 हजार बाकी निकले। सभी ने कुछ दिनों के बाद रुपए देने का वादा किया, लेकिन बार बार तकादा करने पर भी वे रुपए नहीं दे रहे थे।

पुलिस ने बताया कि देर रात रुपए देने के बहाने फोन करके आसिफ, साजिद और कैफ ने नसीम को माधवपुरम बुलाया। वहां पहले मारपीट की और फिर जान से मारने की नियत से गोली मार दी। गोली नसीम की जांघ में लगी। नसीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फरार है। तहरीर के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment