Wednesday, May 28, 2025

नारी शक्ति सम्मान समारोह 29 को

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर पंचायत द्वारा राजमाता अहिल्या देवो होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर नगर पंचायत सभागार में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन के परीक्षितगढ़ के ब्राण्ड एम्बेसेडर विष्णु अवतार रुहेला ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में राजमाता अहिल्यादेवी होलकर की 300वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई जाएगी, जिसमें नगर की समाजसेवी महिलाओं, नगर का नाम रोशन करने वाली कार्यकर्ताओं व महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment