Friday, April 11, 2025

सफाई अभियान चलाकर किया गया स्वच्छता पखवाड़े का समापन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सीजीएचएस डिस्पेंसरी श्रद्धापुरी, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति कंकरखेड़ा एवं कालोनी निवासियों के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़े का समापन जगदीशपुरम हाउसिंग सोसायटी में सफाई अभियान चला कर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. स्वाति सिंह (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), श्रेत्रीय पार्षद बबीता खन्ना, कालोनी निवासी एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के सदस्यों ने सहभाग किया तथा अपने अपने क्षेत्रों में, मौहल्लों में स्वच्छता रखने का और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी महेंद्र कुमार रस्तौगी (अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति कंकरखेड़ा) ने दी।

No comments:

Post a Comment