Friday, April 11, 2025

अंर्तमहाविद्यालयीय अर्द्धशास्त्रीय एकल नृत्य प्रतियोगिता, "अलंकार" वार्षिकोत्सव तथा पुरस्कार वितरण का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब के तत्वावधान में  अंर्तमहाविद्यालयीय अर्द्धशास्त्रीय एकल नृत्य प्रतियोगिता एवं "अलंकार" वार्षिकोत्सव तथा पुरस्कार वितरण का आयोजन अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर प्रतीश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. भावना ग्रोवर एवं नृत्य प्रशिक्षक पूजा अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम प्राचार्य प्रो. डॉ. अंजू सिंह, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं आयोजन समिति के द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण से किया गया। अंतर्महाविद्यालय नृत्य प्रतियोगिता की संयोजक एवं कल्चरल क्लब समन्वयक प्रोफेसर लता कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। तत्पश्चात विभिन्न महाविद्यालयों जैसे मेरठ कॉलेज, सुभारती लॉ कॉलेज, एनएस कॉलेज, कनोहर लाल महिला महाविद्यालय, डीएन कॉलेज, आरजीपी जी कॉलेज, आईएनजी जी कॉलेज, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से आए 18 प्रतियोगियों ने अंतर्महाविद्यालयीय अर्द्धशास्त्रीय एकल नृत्य प्रतियोगिता में अपना आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक डा. भावना ग्रोवर एवं पूजा अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अनीता गोस्वामी के द्वारा किया गया। आयोजन में महाविद्यालय प्राध्यापक प्रो. अनुजा रानी गर्ग, प्रो॰ गीता चौधरी, प्रो. स्वर्ण लता कदम, डा. सत्यपाल सिंह राणा, डॉ. नीता सक्सेना, डा. रूबी आदि उपस्थित रहे। आयोजन में 82 छात्राएं उपस्थित रहीं

No comments:

Post a Comment