Friday, April 18, 2025

तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, नामजद तहरीर थाने में दी

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव नंगलाताशी में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची को कुचल दिया। घटना शुक्रवार सुबह की है।

जावेद की बेटी आनिया घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला फैजान अपनी तेज रफ्तार कार से वहां आया। उसने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। बच्ची की चीखें सुनकर उसकी मां रहेला मौके पर पहुंची। रहेला ने जब कार चालक का विरोध किया तो फैजान के साथी आसिफ ने उन पर हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने महिला को बचाया कि घायल बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पीड़ित मां ने कार चालक फैजान और उसके साथी आसिफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment