Saturday, April 5, 2025

मंदिरो में कराया गया रामकथा, भागवत कथा, रामायण-पाठ, भजन/कीर्तन का आयोजन: संयुक्त निदेशक पर्यटन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। संयुक्त निदेशक पर्यटन प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि शासनादेश/जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चैत्र नवरात्रि/रामनवमी के अवसर पर जनपद के प्रमुख राम मंदिर, हनुमान मंदिर, वाल्मीकि मंदिर आदि मंदिरो में रामकथा, रामायण-पाठ, भजन/कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराये गये। 

उन्होने बताया कि बाबा औघडनाथ मंदिर मेरठ कैंट, जयंती माता शक्तिपीठ हस्तिनापुर, श्री पंचमुखी महादेव झारखंडी मंदिर मवाना सहित जनपद के अन्य प्रमुख मंदिरो में रामकथा प्रवचन, भागवत कथा, रामचरित मानस का पाठ/सुंदरकांड आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाल्मीकि रामायण में उल्लिखित श्री राम जी के आदर्शों, मानव मूल्यो, सामाजिक मूल्यो का प्रचार-प्रसार कर आम जनमानस को इस अभियान से जोडा गया।

No comments:

Post a Comment