Wednesday, April 2, 2025

हस्तिनापुर में सरेआम गोलियां बरसाकर युवक को उतारा मौत के घाट

 


संचित अरोरा

नित्य संदेश, हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम लतीफपुर में बुधवार शाम गाड़ी में सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैला दी। गोली लगने से दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मवाना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लतीफपुर के रहने वाले अमरजीत सिंह उर्फ गुल्ला पुत्र छगन सिंह, गुरमुख सिंह गांव के बाहरी छोर पर बैठकर शराब पी रहे थे, तभी एक कार में सवार होकर छह से अधिक बदमाशों ने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को मवाना के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जिसमें डॉक्टर ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल गुरमुख सिंह को भी कमर के पास गोली गली है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है, जबकि घायल को मेरठ के लिए रैफर कर दिया।

प्रधान पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक की पत्नी पायल ने आरोप लगाया है कि लतीफपुर गांव का वर्तमान प्रधान उनके पति को पहले भी मर्डर के आरोप में जेल भिजवा चुका है और वो लगातार उनसे रंजिश रखता है। गांव में धमकी देता था कि अमरजीत को मरवा दूंगा। किराए के गुंडे मंगवाकर उसके पति की हत्या करवा दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment