Friday, April 18, 2025

ममता बनर्जी का पुतला फूंकने वाले कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। ममता बैनर्जी का पुतला जलाने पहुंचे हिंदूवादी संगठनों का पुलिस ने दौड़ा दिया। ये लोग कमिश्नरी चौराहे पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी का पुतला दहने करने पहुंचे थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को बंगाल सीएम का पुतला फूंकने से रोका। कार्यकर्ता नहीं माने और पुतला लेकर दौड़ गए। उनके पीछे पुलिस भी दौड़ी। कार्यकर्ताओं को लेकर पुलिस सिविल लाइन थाने पहुंच गई।

शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों द्वारा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी के पुतला फूंकने का कार्यक्रम था। पहले से तय आयोजन के लिए सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने लगे, तभी वहां पुलिस भी पहुंच गई। हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने कहा कि पुलिस ने हमें पुतला दहन करने से रोका और लेकर थाने आ गई। इससे पूर्व आगे आगे पुतला फूंकने वाले और पीछे पुलिस दौड़ती रही। इसके बावजूद पुलिस पुतला फूंकने से रोक नहीं पाई। कमिश्नरी चौराहे पर पुलिस को चकमा देकर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला जला दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ममता ने सीएम योगी पर जो टिप्पणी की है वो निंदनीय है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पुतला फूंकने वाले सचिन सिरोही को हिरासत में ले लिया। एक दिन पहले सचिन सिरोही ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वो ममता बनर्जी का पुतला फूंकेंगे। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, लेकिन विफल रही।

No comments:

Post a Comment