Thursday, April 3, 2025

लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों के उत्सव अभियान के अंतर्गत शहर विधानसभा के नगर मंडल के वार्ड-69 में निवासियों, दुकानों एवं बाजारों में जाकर क्षेत्रीय मीडिया प्रमुख आलोक सिसोदिया ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न उपलब्धियों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा, ये आठ वर्ष प्रधानमंत्री मोदी के दिशा निर्देशन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में जो प्रदेश बीमारू व अराजकता के चुंगल में था, आज वही उत्तर प्रदेश गौरवपूर्ण स्थित में पहुंच गया है। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हिमांशु गर्ग, प्रवीण शर्मा, मुदित बंसल, धर्मेंद्र रस्तोगी, प्रवीण अग्रवाल, जगमोहन अग्रवाल, ईशा शर्मा, प्रिया रस्तोगी, पूनम वर्मा, वासु प्रजापति, वीरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता साथ रहे।

No comments:

Post a Comment