Friday, April 25, 2025

"ग्रेजुएशन समारोह" में छात्राओं को सिंगर के डिप्लोमा सर्टिफिकेट दिए

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रोटरी क्लब की सभा सामुदायिक सेवा के अंतर्गत शुक्रवार को इस्माईल नेशनल पीजी कॉलेज बुढ़ाना गेट के प्रांगण में "ग्रेजुएशन समारोह" के रूप में संपन्न हुई।

सभा में अध्यक्ष रो. नीरज कुमार एवं सचिव रो. वृंदा गोयल द्वारा कॉलेज में स्थापित RCM SINGER CENTRE की प्रशिक्षु छात्राओं को सिंगर के डिप्लोमा सर्टिफिकेट दिए गए। सभा में अंकों के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को 500 रुपये पुरस्कार राशि दी गई, बाकी सभी छात्राओं को भी उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. अनीता राठी, निशा गुप्ता एवं स्टाफ मेंबर्स उपस्थित रही। छात्राओं ने अपने खुद के द्वारा बनाए गए सुंदर परिधान पहनकर कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उनके द्वारा बनाए गए परिधान, बैग, एप्रीन, पर्स आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे खूब सराहना मिली।

No comments:

Post a Comment