Wednesday, April 16, 2025

मेडिकल कॉलेज में किया गया जेपी रक्तदान शिविर का आयोजन

 




नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के रक्त कोष विभाग की टीम द्वारा जेपी इंटरनेशनल स्कूल की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्त कोष प्रभारी डॉ. प्रिया गुप्ता ने बताया कि इस रक्तदान शिविर मे कुल 26 रजिस्ट्रेशन हुए एवं 21 रक्त यूनिट रक्तकोष को प्राप्त हुए। रक्तकोष विभाग द्रारा बैसाखी के उपलक्ष्य में कंकरखेड़ा स्थित गुरूद्वारे में भी एक कैप का आयोजन हुआ था, जिसमें कुल 46 यूनिट रक्त दान हुआ। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया। कैम्प के आयोजन में डा. सिद्धार्थ, डा. अनम, लैब टेक्नीशियन देवेन्द्र, नर्स प्रिया, यशपाल एवं प्रदीप का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment