Tuesday, April 15, 2025

वेंकेटेश्वरा का यूके की ‘हार्पर एडम्स’ विवि के साथ ‘ज्वाइंट कैम्पस’ स्थापित करने पर बनी सहमति

 


विश्वास राणा

नित्य संदेश, नई दिल्ली। श्री वेंकेटेश्वरा विश्वविद्यालय / संस्थान के लिए मंगलवार का दिन विशेष ऐतिहासिक उपलब्धि से भरा हुआ रहा। यूनाइटेड किंगडम में राजधानी लन्दन के पास स्थित यूके के सवा सौ साल पुराने प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ‘हार्पर एडम्स’ यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर वेंकेटेश्वरा इण्डिया में जल्द ही संयुक्त परिसर ‘ज्वाइंट कैम्पस’ स्थापित करने जा रहा है।

इस आशय की जानकारी दो देशों के विश्वविद्यालयों के बीच ‘साझा सहमति’ बनने पर श्री वेंकेटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि डा. राजीव त्यागी ने दी। डा. राजीव त्यागी ने बताया कि दोनों संस्थानों के अध्यक्षों के बीच ‘सहमति पत्र’ के आदान-प्रदान के बाद जल्द ही कुछ ‘वैधानिक / कानूनी औपचारिकताएं’ (लीगल फार्मैलिटीज) पूरी करने के बाद ‘हार्पर एडम्स’ का एक ‘संयुक्त परिसर’ वेंकेटेश्वरा में शुरू हो जायेगा। नयी दिल्ली स्थित पांच सितारा होटल ताज मानसिंह में दोनों विश्वविद्यालयों के बीच ‘संयुक्त परिसर स्थापना सेरेमनी’ समारोह का शुभारम्भ वेंकेटेश्वरा समूह के संस्थापक सुधीर गिरि, हार्पर एडम्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केन स्लोएन, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे, सीईओ अजय श्रीवास्तव, हार्पर एडम्स यूनिवर्सिटी के इण्डिया हेड मिस्टर यतिन आदि ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. पीयूष पांडेय, डा. राजेश सिंह, मेरठ परिसर से डा. प्रताप, बालाजी मयप्पन एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment