Friday, April 4, 2025

जिलाधिकारी ने सर्किल रेट निर्धारण के संबंध में की बैठक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में सर्किल रेट निर्धारण के संबंध में बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने पूर्व में विभिन्न गांव के सर्किल रेट से संबंधित सूची उपलब्ध कराने तथा नए प्रस्ताव पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्किल रेट में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारी को सर्किल रेट निर्धारण हेतु सर्वे कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति राजपाल सिंह, सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment