Friday, April 11, 2025

उपचाररत टीबी मरीज को गोद लेकर प्रदान की पोषण पोटली

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठप्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने निक्षय मित्र के रूप में टीबी यूनिट यूपीएचसी पुलिस लाईन के अन्तर्गत उपचाररत टीबी मरीज मालती देवी को गोद लेकर पोषण पोटली प्रदान की एवं उनको 06 माह तक पोषण पोटली उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

आयुक्त द्वारा टीबी मरीज के स्वास्थ्य एवं परिवार संबंधी जानकारी ली गयी और उन्हें अच्छे खान-पान व साफ-सफाई रखने की सलाह दी गयी। आयुक्त ने टीबी के बचाव के तरीको के बारे में जानकारी देते हुए उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर डॉ. अशोक कटारिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. विपुल कुमार उप जिला क्षय रोग अधिकारी, नेहा सक्सैना जिला कार्यक्रम समन्वयक तथा अंजू गुप्ता नोडल, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान आदि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment