Sunday, April 6, 2025

अखंड रामायण पाठ का समापन, पालिका चेयरमैन ने की पूजा अर्चना

 



संचित अरोरा

नित्य संदेश, मवाना। श्री राम नवमी के अवसर पर 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का रविवार को समापन हुआ, इस दौरान यज्ञ कर विश्व शांति की प्रार्थना की गई।

मवाना नगर में हस्तिनापुर रोड स्थित प्राचीन पंचमुखी झारखंडी मंदिर में नगर पालिका परिषद द्वारा रामायण पाठ का आयोजन शनिवार सुबह 11 बजे प्रारम्भ किया गया था। पाठ का शुभारंभ पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक, अधिशासी अधिकारी राजीव जैन ने भगवान श्री राम के गुणगान के साथ किया था। रविवार को रामायण के अखंड पाठ का समापन हवन पूजन के साथ किया गया। हवन में अध्यक्ष, ईओ सहित पालिका के समस्त स्टॉफ ने हवन कुंड में सामूहिक रूप से सामग्री डालकर सम्पूर्ण विश्व में शांति की प्रार्थना की। इस दौरान भगवान श्री राम के जयकारों से पूरे मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन अखिल कौशिक, अधिशासी अधिकारी राजीव जैन, लिपिक लाखन चौहान, लिपिक उमेश चौहान, देवेंद्र मान, वरुण रस्तौगी, संजय चौहान, कुणाल सैनी, दीपक शर्मा, आदित्य ठाकुर आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment