Thursday, April 3, 2025

"जीवन के रंग, नारियों के संग" की शानदार प्रस्तुति दी

 


सपना साहू

नित्य संदेश, इंदौर। श्रीराम जी एवं मातारानी के नवरात्रि उत्सव के अवसर पर साईंनाथ कॉलोनी के प्रेरणा समूह की वरिष्ठ महिलाओं ने भक्ति, कला, संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं पर केंद्रित कार्यक्रम, "जीवन के रंग, नारियों के संग" की शानदार प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में नानदी, भारूड, जोगवा, मातारानी की आराधना, राधा-कृष्ण गीत, गौळण तथा गांव की सुरम्य प्रभात व कार्यकलापों का संगीतमय चित्रण किया गया। अंत में रामजी के भजन एवं जय-जयकार के साथ 'पालकी यात्रा' की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की संकल्पना व रूपरेखा, अर्पणा श्रीखंडे एवं वैशाली नजाण की रही तथा संयोजन व संचालन सुजाता देशपांडे ने किया। सहभागी अन्य कलाकारों के रूप में शैला केकरे, अरूणा वैद्य, प्रतिभा सबनीस, जना लाभांते, ज्योति धरफळे, अल्का करंदीकर, मीनल खणकर एवं मानसी कापडनिस ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

No comments:

Post a Comment