Sunday, April 6, 2025

आत्महत्या की पुलिस को सूचना देने वाले युवक का सुराग नहीं

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक युवक ने पुलिस को चिंता में डाल दिया। गणेशपुरी निवासी शानू सिंह ने देर रात डायल 112 पर कॉल की। उसने पुलिस को बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है।

युवक ने कहा कि उसकी मौत के बाद परिवार को परेशान न किया जाए। इसके बाद उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस टीम तुरंत शानू के घर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला। रविवार सुबह तक शानू का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि वह आत्महत्या क्यों करना चाहता है? थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment