Sunday, April 20, 2025

डॉ. अम्बेडकर का योगदान भारतीय जनता कभी नहीं भूला सकती: शारदा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ब्रह्मपुरी मण्डल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में अभियान चलाया गया। अनुसूचित जाती प्रभुद्धजन सम्पर्क कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने सोनू खटीक के निवास पर पहुँचकर उनका और उनके परिवार का सम्मान किया।

भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा, डॉ. अम्बेडकर का योगदान भारत और जनता कभी नहीं भूला सकती, भारत को उनके द्वारा दिया संविधान एकता में हमेशा बांधे रखेगा, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा कहाँ है कि डॉ. अम्बेडकर भारत की आन-बान-शान थे और रहेंगे विनीत शारदा ने कहा, कुछ राजनीति पार्टिया और उनके नेता हाथ में संविधान लेकर घूमते है, परन्तु इस राजनीति पार्टी ने कभी डॉ. अम्बेडकर का दिल से सम्मान नहीं किया विनीत शारदा के साथ ब्रामपुरी मण्डल के अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा, अजय शर्मा, पार्षद अनिल कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल हुए

No comments:

Post a Comment