Thursday, April 3, 2025

बहन से ईद मिलने आए परिजनों के साथ दहेज लोभियों ने की मारपीट

 


संचित अरोरा

नित्य संदेश, मवाना। मीरापुर थानाक्षेत्र के मुझेड़ा गांव की रहने वाली शुमायला ने तहरीर देते हुए बताया कि 7 फरवरी 2024 को उसकी शादी साकिब निवासी सठला के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही उसके ससुराल वाले लगातार दहेज कम होने के ताने मारते हुए स्कार्फियो गाड़ी की मांग कर रहे हैं।

बताया कि इस बीच उसने पति साकिब को गत दिनों देवरानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ किया था। जब विरोध किया तो ससुराल के लोग उसे ही धमकी देने लगे कि यह बात किसी को बताई तो घर से निकाल देंगे। कुछ रिश्तेदार उससे ईद पर मिलने आए तो ससुरालियों ने उनके सामने ही तंज कसते हुए स्कार्फियो कार की डिमांड की। उसके भाई ने विरोध किया तो डंडों और हथियारों से लैस ससुराल पक्ष के शादिम, ओवेश, नौशाद, शरीब, साकिब, रफी अल्लह ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। उसकी बहन हिना को भी चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से पांचों को जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment