Tuesday, April 15, 2025

इंचौली पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, दो को लगी गोली, चार गिरफ्तार

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। थाने के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर और लावड़ चौकी सस्पेंड होने के बाद मंगलवार इंचौली पुलिस एक्शन मोड़ में दिखी। मुठभेड़ में चार गौकश गिरफ्तार कर लिए गए। गोली लगने के बाद दो घायल हो गए। जिनके कब्जे से एक तंमंचा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस .315 बोर, एक बाइक व गौकशी के उपकरण बरामद किए गए।

थानाध्यक्ष नितिन पाण्डेय ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गोकशी में वांछित मुस्तफा पुत्र जमील निवासी खरदौनी व फिरोज पुत्र सजाउद्दीन निवासी ग्राम खरदौनी पठान बस्ती के पास अपने अन्य साथी के साथ मिलकर गोकशी की बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है, जो थोड़ी देर में इन्चौली आने वाले हैं, इस सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा मय हमराह फोर्स के मुस्तफा व फिरोज को आवश्यक बल प्रयोग करते हुए बाजार से पकड़ लिया, पकडे़ जाने पर दोनों शातिर गोकशों से सख्ती से पूछताछ की गयी तो दोनों ने पूर्व में हुई घटना का इकबाल कर लिया। बताया कि वे दोनों अपने अन्य 02 साथियों भोलू उर्फ भोला पुत्र सलीम निवासी कस्बा हर्रा थाना सरूरपुर एवं अकरम पुत्र आशू निवासी कस्बा हर्रा थाना सरूरपुर जो कि थाना सरूरपुर से हिस्ट्रीशीटर है के साथ मिलकर गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले थे। भोला व अकरम लावड़-भगवानपुर मार्ग पर, जहाँ पर पहले गोकशी की थी, उसी की दूसरी पगडंडी पर टयूबवेल के पास इन्तजार कर रहे हैं, हम उन्ही के पास जा रहे थे।



थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची, वहां जाकर फोर्स के साथ चेकिंग करने लगे तो बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर वो नही रूके, पीछे बैठ हुए व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भाग गए। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में दोनों गोकश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार करने के बाद उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जिनकी पहचान भोलू उर्फ भोला एवं अकरम के रूप में हुई।

No comments:

Post a Comment