Sunday, April 6, 2025

भारतीय नववर्ष पर पथ संचलन किया, लोगों ने की पुष्प वर्षा

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़।‌ नगर में भारतीय नववर्ष प्रतिपदा पर हर वर्ष की भांति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकाला गयाकार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र ने अपने बौद्धिक में कहा कि भारतीय संवत्सर में मुख्य सूर्य की गतियों को केंद्र मानकर काल गणनाएं की गई हैं तथा चंद्रमा की गति से भी इन काल गणनाओं का समन्वय बिठाया गया है, जिसके आधार पर भारतीय अथवा हिंदु वर्ष ज्योतिष व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बिल्कुल सटीक गणनाएं करता है

कार्यक्रम के अध्यक्ष अतुल ने कहा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का लक्ष्य अपने देश को परम वैभव पर पहुंचाने का है और पुनीत कार्य में हर नागरिक को समर्पित होना चाहिएसंलन नगर की सब्जी मंडी से आरंभ होकर मुख्य रोड से थाने के सामने से होकर मवाना स्टैंड, शिव चौक मुख्य बाजार, श्री हनुमान चौक से होता हुआ वापस मंडी में ही संपन्न हुआकार्यक्रम में विभाग कार्यवाह अवनीश नागर, राजकुमार, नगर कार्यवाह गौरव, सह नगर कार्यवाह अर्चित, नगर शारिरिक प्रमुख अंकुर, जिला संपर्क प्रमुख मनोज, सह व्यवस्था प्रमुख संजीव, नगर संपर्क प्रमुख प्रेम, वस्ती प्रमुख रवि, पूर्व संचालक मूलचंद, आनंद, विष्णु अवतार रूहेला, धर्मवीर, प्रचार् प्रमुख नीरज, अमित, पीयुष, शशांक, राजू, दीप, अंकित, दीपांशु, दिव्यांश, विशु आदि सैकड़ों स्वयं सेवक उपस्थित रहें

No comments:

Post a Comment