Friday, April 25, 2025

अमित कुमार यादव भारतीय सेना में बने धर्मगुरु

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर के संस्कृत विभाग में छात्र अमित कुमार यादव का भारतीय सेना में धर्मगुरु (JCO) पद पर चयन होने पर सम्मान किया गया। 

संस्कृत विभाग के समन्वयक प्रो. वाचस्पति मिश्र ने बधाई देते हुए कहा कि किसी भी छात्र के उन्नति करने से जहाँ उसके परिवार एवं समाज की उन्नति होती है, वही उसकी सफलता से उसके गुरुजनों, उसके शिक्षण संस्थान और संस्थान के पाठ्यक्रमों की भी प्रमाणिकता सिद्ध होती है। उल्लेखनीय है कि अमित कुमार यादव चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर के संस्कृत विभाग के पीजी डिप्लोमा कर्मकाण्ड पाठ्यक्रम के द्वितीय बैच का छात्र है। इस अवसर पर प्रो. उमा शर्मा, डॉ. सतेन्द्र अशोक, डा. ओमपाल शास्त्री, डा. नरेंद्र कुमार, डॉ. विजय बहादुर, तुषार गोयल, साहिल तरीका, पूजा, अंकित वर्मा, अंकित यादव, आदर्श कुमार, आकाश आर्य, वीणा वर्मा, शिवानी शर्मा, सुमित शर्मा, बबलू आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment