Friday, April 4, 2025

सफाई कर्मचारी की बेटी को मिला संवैधानिक अधिकार, बनी लिपिक

 



अंकित जैन

नित्य संदेश, मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद में मृतक सफाई कर्मचारी की आश्रित शिवांगी पुत्री रविन्द्र 2021 से योग्यता के आधार पर शासनादेश अनुसार लिपिक पद पर नियुक्ति के लिए नेताओं व अधिकारियों के यहां चक्कर काट रही थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हा रही थी। निवर्तमान चैयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने शिवांगी को उसके संवैधानिक हक अधिकार से वंचित रखा। केवल सफाई कर्मचारी के पद पर ही नियुक्ति करने पर अडिग थी।


उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के मंडल प्रभारी दीपक गम्भीर के आग्रह पर भाजपा नेता गौरव स्वरुप व चेयरपर्सन मिनाक्षी स्वरुप ने शिवांगी की पीड़ा को सुना और उसकी योग्यता के आधार पर अनुकम्पा कर शिवांगी को शुकवार अपने आवास पर गणमान्य लोगों की उपस्थिति में नगर पालिका में लिपिक पद पर नियुक्त कर नियुक्ति पत्र देकर सफाई कर्मचारी की बेटी को उसका हक अधिकार दिया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिवांगी ने चेयरपर्सन मिनाक्षी स्वरुप का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विकल्प जैन सभासद, प्रशान्त सभासद, दीपक गम्भीर, राजेश ऊंटवाल, मदनलाल, आशुतोष गुप्ता, नवनीत गुप्ता आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment