Friday, April 4, 2025

बच्चों के विवाद में फायरिंग, राहगीर को लगी गोली

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में बच्चों के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। देर रात को हुई फायरिंग में एक राहगीर घायल हो गया।

श्यामनगर के सलमान और इमरान के बीच दिन में बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। रात को इमरान अपने साथियों जावेद, सलमान, सल्लू और शाहरुख के साथ सलमान के घर पहुंचा। इमरान घर के बाहर बैठा था। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फायरिंग शुरू कर दी। इमरान किसी तरह जान बचाकर घर में घुस गया। इस दौरान एक गोली वहां खड़े राहगीर अलीम (सलीम के पुत्र) के सिर को छूती हुई निकल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अलीम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment