Friday, April 25, 2025

कार्तिकेय दीक्षित ने 92.20 नंबर लाकर इंटर में किया जिला टॉप

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया। मेरठ में एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज गंगानगर के छात्र कार्तिकेय दीक्षित ने 92.20 नंबर लाकर जिला टॉप किया है।

जिले की सेकेंड टॉपर एमडीएस इंटर कॉलेज पिलौना की छात्रा रितिका गोयल रही हैं। उन्होंने 91.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जिले की तीसरी टॉपर एमडीएस इंटर कॉलेज पिलौना की ही छात्रा ऋतिका रही हैं। उन्होंने 91.00 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। चौथे नंबर पर एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज गंगानगर के छात्र शिवम कुमार सागर रहे हैं। उन्होंने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुईं थी। मेरठ में 12वीं में कुल 40242 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। मेरठ मंडल की बात करें तो 12वीं में इस बार 154626 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।

No comments:

Post a Comment