Friday, April 4, 2025

लगातार बढ़ रहा तापमान, 37 डिग्री के पार पहुंचा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ समेत आस-पास के जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री को पार कर गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अप्रैल महीने के शुरुआत में ही इतना तापमान ठीक नहीं है। जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है, उसको देखते हुए इस बार गर्मी खूब रुलाएगी।

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्रता 37 और न्यूनतम 15 दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 4 किमी प्रति घंटा रही। सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक, जिस तरह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, उससे साफ है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ेगी। दिन में हवा गर्म चलने से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जाएगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी तेजी से बढ़ता तापमान मौसम के अनुकूल नहीं है। इसके चलते इस सीजन में गर्मी ज्यादा असर दिखाएगी।

No comments:

Post a Comment