Saturday, March 8, 2025

अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन करने वाले गिरोह के सदस्य को पकड़ा

 



शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। थाना लोहियानगर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद की गई है।

प्रभारी निरीक्षक विष्णु कुमार ने बताया कि वांछित लोकेन्द्र फौजी पुत्र बच्चू सिंह निवासी ग्राम तलेसरा थाना गौण्डा जनपद अलीगढ हाल पता राजनगर खैर बाईपास रोड थाना गौरावर जनपद अलीगढ को मुखबिर की सूचना पर फफूंडा कट से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से अवैध पिस्टल 32 बोर बरामद हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि लोकेन्द्र ने पूछताछ में बताया कि मैं यहां पर अपने साथी राजकुमार को देखने आया था, पर जब मुझे यह पता चला कि राजकुमार को पुलिस ने जेल भेज दिया है तो मैं वापस घर जा रहा था। मुझे राजकुमार ने आज एक व्यक्ति से मिलने के लिए बुलाया था, जो यह पिस्टल खरीदता। यह जो पिस्टल आपने मुझसे बरामद की है ये पिस्टल मैने यशपाल से खरीदी थी। मेरा राजकुमार, यशपाल, मुईज का एक गैंग है, जो अवैध पिस्टल खरीदने व बेचने का व्यापार करते है। इसमें मुईज अवैध पिस्टल बनाने का काम करता था और राजकुमार उससे खरीदकर हम लोगों को दिया करता था, हमारे साथ कुछ और लोग भी शामिल है, जिनके नाम मैं नही जानता, परन्तु चेहरे से पहचानता हूँ, वे सभी राजकुमार व यशपाल के ही परिचित है। जब लोकेन्द्र से इन सब अवैध हथियारों के कच्चे माल के बारे में पूछा गया तो लोकेन्द्र ने बताया कि साहब इन सब अवैध हथियारों का कच्चा माल तो मुईज ही किसी व्यक्ति से खरीदता था और इस बारे में मुईज ही आपको बता सकता है, क्योंकि जहां तक मुझे पता है इसमें मैं, राजकुमार, यशपाल बनी हुई पिस्टल खरीदकर उसको बढे हुए दामों पर आगे बेच देते थे, परन्तु वह पिस्टल कैसे बनती थी उसका माल कहां से आता था यह बात तो केवल मुईज ही जानता है।

No comments:

Post a Comment