Thursday, March 6, 2025

मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला और परामर्श सत्र का आयोजन किया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्यारेलाल शर्मा राजकीय चिकित्सालय के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला और परामर्श सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में परामर्श और व्याख्यान हेतु प्यारेलाल शर्मा राजकीय चिकित्सालय, मनो रोग विभाग से डा. विभा नागर तथा डा. विनीता शर्मा उपस्थित रहीं। मानसिक स्वास्थ्य के संदर्भ में डा. विनीता शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रायें अपनी समस्याओं को समझें, उनका समाधान करने का प्रयास करें, क्योंकि कोई भी समस्या इतनी बड़ी नहीं होती कि अपनी जान दी जाए। किसी भी समस्या की स्थिति में विशेषज्ञों से सलाह ली जानी चाहिये। छात्राओं ने वक्ताओं के साथ विचार विमर्श कर अपनी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय मिशन शक्ति नोडल अधिकारी कैप्टन प्रो. लता कुमार ने किया। महाविद्यालय से मिशन शक्ति समिति सदस्य प्रो. अनुजा गर्ग और प्रो. स्वर्णलता कदम ने उपस्थित रहीं। अभियान में 60 से अधिक छात्राओं ने सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment