Saturday, March 29, 2025

स्व. गौरव देशवाल व स्व. नैतिक देशवाल मैमोरियल एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एक अप्रैल को

 


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। गांव मौडकला में स्वर्गीय गौरव देशवाल व स्वर्गीय नैतिक देशवाल मैमोरियल एकदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एक अप्रैल को किया जा रहा है। जिसमें प्रथम आने वाली टीम को 5100 रुपए व द्वितीय आने आने वाली टीम को 3100 रुपए ईनाम स्वरूप दिए जाएंगे।

टूर्नामेंट ग्राम पंचायत सचिवालय मौडकला में आयोजित होगा। बता दे कि गांव मौडकला में स्वर्गीय गौरव देशवाल व स्वर्गीय नैतिक देशवाल मैमोरियल एकदिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एक अप्रैल को किया जा रहा है। जिसमें प्रतियोगिता एकदिवसीय होगी। कोई एंट्री फीस नहीं होगी। रेफरी का निर्णय सर्वमान्य होगा। संचालक प्रवीण मौडकला, पंकज मौडकला व नितिन मौडकला के द्बारा किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment