Wednesday, March 5, 2025

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण प्रतियोगिता का विषय रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में महाविद्यालय में कार्यरत मिशन शक्ति प्रभारी एवं नोडल अधिकारी प्रोफेसर लता कुमार, डॉ. अरविंद कुमार एवं डॉक्टर रिचा राणा उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागी एवं विजई प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह ने समस्त को शुभकामनाएं दी एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों की सार्थकता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता का संचालन मिशन शक्ति समिति की प्रभारी प्रो. लता कुमार एवं सदस्य डॉ. पूनम भंडारी के संयोजन में किया गया।


No comments:

Post a Comment