Saturday, March 29, 2025

भारत माता चौक होगा अब बेगमपुल का नाम: हरिकांत अहलुवालिया

 


-ईद के बाद नगर निगम चलाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। पिलोखड़ी पुल से कमेले तक काफी अतिक्रमण है, नाला अटा पड़ा रहता है। इस सवाल पर कैम्प कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि योजना बनाई जाएगी, अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा और नाले की सफाई भी कराई जाएगी।


नगर चिकित्सा अधिकारी पर आरोप लगाया गया कि फर्जी बिल डीजल के बनाए जा रहे हैं, जबकि नालों की सफाई नहीं हो रही, इस मामले की जांच कराई जाएगी, अगर ऐसा है तो कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा जाएगा। हालांकि, अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है, इसमें नागरिकों को भी सहयोग करना होगा, इससे सबसे अधिक समस्या बरसात के दिनों में होती है, गाड़ियां जल भराव के बीच फंस जाती है। बीमारी भी फैलती है। रमजान को देखते हुए अतिक्रमण का कार्य रोक दिया गया था, ईद के बाद इस अभियान को फिर से चलाया जाएगा। औरंगजेब पर बात करते हुए मेयर ने कहा कि अब समय बदल रहा है, मुगलों की निशानियों को देश में नहीं रहने दिया जाएगा। दिल्ली में औरंगजेब रोड का क्या औचित्य है? औरंगजेब लुटेरा था, हिंदुस्तान की जनता जागरूक हो रही है।


सपा राज में बच्चा श्मशान को बना दिया कब्रस्तान

मेयर ने बताया कि शास्त्रीनगर में बच्चा श्मशान हुआ करता था, कांग्रेस और सपा सरकार ने वहां कब्रस्तान बना दिया, नमाज शुरू कर दी। एक ही समाज के लिए काम किया। हिंदू संस्कृति के लिए कोई काम नहीं किया। बेगम समरू कोई महापुरूष नहीं थी, एक साधारण महिला थी। हमारी पीढ़िया बार-बार उसका नाम बेगमपुल बोल रही है, अब उसका नाम भारत माता चौक रखा है, वहां एक विशाल मूर्ति रखी जाएगी, जिसका टेंडर भी हो गया है।


भाजपा राज में देश की संस्कृति बाहर आयी

मेयर ने बताया कि सही बात तो ये है कि हमारी जो देश की संस्कृति है, वह अब बाहर आयी है। जिन्होंने देश को तोड़ने की कोशिश की, उनकी निशानियों को मिटाया जाएगा, अब्दुल कलाम हमारे आदर्श है। नवरात्र में मीट की सभी दुकानें बंद रहेगी और जो खोलेगा उस पर कार्रवाई होगी। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा, चरण सिंह लिसाड़ी आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment