Saturday, March 8, 2025

रॉयल गरुड़ ने अपना पहला क्रिकेट मैच जीता

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्थानीय आईटीआई सकेत में चल रहे महावीर सिंह त्यागी मेमोरियल कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में आज रॉयल गरुड़ ने अपना पहला मैच जीता।

रॉयल गरुड़ और रॉयल किंग शास्त्री नगर के बीच मैच खेला गया, जिसमें रॉयल गरुड़ में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों ही प्रारंभिक बल्लेबाजों के अर्ध शतक की बदौलत रॉयल गरुड़ का स्कोर 198 रनों तक पहुंचा, जिसमें अनुकूल ने शानदार 59 रन और आलोक शर्मा ने 51 रन बनाए। रॉयल किंग शास्त्री नगर की तरफ से वीरेंद्र नेगी ने दो विकेट लिए। जवाब में रनों का पीछा करते हुए रॉयल किंग शास्त्री नगर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनके दोनों ही प्रारंभिक बल्लेबाज अचिंत जैन और अंकुर महल एक और जीरो रन बनाकर आउट हो गए। रॉयल किंग शास्त्री नगर की तरफ से दीपक तोमर ने शानदार 50 रन बनाए। रॉयल गरुड़ की तरफ से विशु शर्मा ने तीन और सभ्य और ईशान रस्तोगी ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ़ द मैच अकुल शर्मा को दिया गया। आयोजक सचिव अतहर अली ने बताया रविवार को 2 मैच खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment