Sunday, March 9, 2025

बच्चों के मामूली विवाद में भिड़ गए दो पक्ष, कई घायल

 




शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। फातिमा गार्डन में बच्चों की मामूली कहासुनी ने दो परिवारों के बीच बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। देर रात की इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं।

ये घटना फातिमा गार्डन की है, जहां लईक का बेटा आरिफ और इकबाल का बेटा सावेज खेल रहे थे। खेल के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सावेज ने अपने पिता से आरिफ द्वारा मारपीट की शिकायत की। इस शिकायत के बाद इकबाल, लईक के घर पहुंच गए। दोनों में बहस शुरू हुई जो धीरे-धीरे बढ़ती गई। शोर सुनकर दोनों परिवारों के लोग वहां जमा हो गए और मामला हिंसक हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस झड़प में इकबाल का बेटा सावेज और एक अन्य युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया और दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

वर्जन

थाना प्रभारी विष्णु गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने गोली चलने की खबरों को निराधार बताया है।

No comments:

Post a Comment